अनूपपुर। वेंकटनगर चौकी के ग्राम सिंहपुर (खैरीटोला) में स्थित नहर में 7
वर्षीय मासूम की डूबने से मौत हो गई। रविवार की दोपहर से लापता मासूम की खोजबीन
परिजनों ने पूरी रात की सोमवार की सुबह मृतक के 4 वर्षीय छोटे
भाई ने नहर के पास होने की बात परिजनो को बताई, परिजनों ने
नहर में मासूम का शव देखा।जानकारी के
अनुसार 7 वर्षीय महावीर सिंह पिता प्रहलाद सिंह गोड़ निवासी सिंहपुर 30
अगस्त
की दोपहर अपने 4 वर्षीय छोटे भाई के साथ घर से कुछ दूरी
पर बने निर्माणाधीन सिंहपुर डायवर्सन नहर में नहाने गया था, जहां
नहाते समय वह पानी में डूब गया और उसका छोटा भाई घर वापस चला गया। दोपहर से लापता
महावीर सिंह की तलाश उसके परिजनों ने पूरी रात की लेकिन महावीर का पता नही चला और
सोमवार की सुबह जब फिर से परिजनों द्वारा उसकी खोजबीन करने लगे और उसके 4 वर्षीय
छोटे भाई से पूछा गया, तो उसने बताया कि भईया नहर में है।
परिजनों सहित ग्रामीणो ने जब नहर के पास पहुंचे तो उसका शव नहर के पानी में तैरता
मिला। जिसकी सूचना वेंकटनगर पुलिस को दी गई,मौके पर
पहुंची पुलिस ने शव को नहर से निकलवाते हुए पंचनामा तैयार को शव का पोस्टमार्टम
उपरांत परिवार जनो को सौंप दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में जुटी हुई है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत
अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...
-
अनूपपुर।पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल अंतर्गत न्यू कटनी जंक्शन (एनकेजे) सी केबिन पर एनकेजे सी केबिन व एनकेजे होम सिग्नल तक डबल लाइन ...
-
अनूपपुर कोतवाली में घंटों कटता रहा बवाल. अनूपपुर। सोशल मीडिया में मैटर शेयर करने के बाद एक समुदाय विशेष के कुछ युवकों द्वारा आरोपी युव...
-
बातचीत का आडियों वायरल में महिला मित्र को गाड़ी देने की बात कहीं अनूपपुर। विधानसभा चुनाव के तीन दिन ही शेष है 17 नवंबर को मतदान होगा इस ...
-
सोशल मीडिया में बायरल हुआ पत्र अनूपपुर। चुनाव में भाजपा को मिली हार के साथ जैतहरी जनपद की हार से परेशान अनूपपूर विधायक व खाद्य मंत्री बिसा...
-
मुख्यमंत्री ने जताया शोक अनूपपुर, 13 मार्च (हि.स.)। नर्मदा दशर्न के लिए अनूपपुर से अमरकंटक जा रही कार राजेन्द्रग्राम के पास करौंदी तिराहे प...
-
अनूपपुर। डिंडौरी जिले से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शहडोल आ रही बस पलट गई। हादसा सुबह करीब 11 बजे अनूपपुर जिले की सरई चौकी अंतर्गत बगदरा...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें