https://halchalanuppur.blogspot.com

मंगलवार, 11 अगस्त 2020

नवगठित नपं बनगवॉ एवं डूमरकछार के वार्ड आरक्षण तथा जपं अनूपपुर आरक्षण कार्यवाही पूर्ण



नगर पंचायत डोला के वार्ड आरक्षण की कार्यवाही टली,आपत्ति की जाँच के बाद होगा निर्धारण
अनूपपुर मध्यप्रदेश नगरपालिका अधिनियम 1961 की धारा 29 की उपधारा (1) एवं मध्यप्रदेश नगरपालिका (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं) का आरक्षण नियम 1994 के तहत अनूपपुर जिले की नवगठित नगर पंचायत बनगवॉ (राजनगर) एवं डूमरकछार तथा मध्यप्रदेश पंचायत निर्वाचन नियम 1995 के तहत जनपद पंचायत अनूपपुर के वर्ष 2020 में होने वाले निर्वाचन हेतु अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के लिए वार्डों के आरक्षण की कार्यवाही मंगलवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रमोहन ठाकुर की अध्यक्षता में संम्पन्न हुई
नगर पंचायत डोला के वार्ड आरक्षण की कार्यवाही उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं आमजनो द्वारा दर्ज आपत्ति की वजह से 3 सप्ताह के लिए स्थगित कर दी गई। दर्ज आपत्ति की जाँच उपरांत नगर पंचायत डोला में वार्ड आरक्षण की कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सरोधन सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मिलिंद नागदेवे, एसडीएम कोतमा अमन मिश्रा, सीएमओ कोतमा शैलेंद्र ओझा, सीईओ जनपद अनूपपुर अरुण भारद्वाज सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं आमजन उपस्थित थे।
नगर पंचायत बनगवाँ (राजनगर) वार्ड आरक्षण कार्यवाही विवरण
नगर पंचायत बनगवाँ (राजनगर) में कुल 15 वार्ड हैं। इनमे 3 वार्ड (वार्ड 1,2 एवं 3) अनुसूचित जनजाति हेतु आरक्षित किए गए। जिनमे से वार्ड 1 एवं 2 अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित हुए। इसी प्रकार 2 वार्ड (वार्ड 7 एवं 9) अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हुए। इसमें से वार्ड 7 अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 4 वार्ड (वार्ड 6, 11, 12 एवं 15) आरक्षित है, जिसमे से वार्ड 12 एवं 15 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित हुए। शेष 6 वार्ड (वार्ड 4, 5, 8, 10, 13 एवं 14) अनारक्षित हैं, जिनमे वार्ड 4, 5 एवं 14 अनारक्षित महिला हेतु आरक्षित किए गए। कुल 15 वार्ड में 8 वार्ड महिलाओं हेतु आरक्षित हुए।
नगर पंचायत डूमरकछार
नगर पंचायत डूमरकछार में कुल 15 वार्ड हैं। इनमे से कुल 2 वार्ड (वार्ड 1 एवं 15) अनुसूचित जनजाति, जिनमे वार्ड 15 अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित हुआ। 2 वार्ड (वार्ड 11 एवं 9) अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हुए। इसमें से वार्ड 9 अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 4 वार्ड (वार्ड 2, 8, 13 एवं 14) आरक्षित किए गए। जिसमे वार्ड 13 एवं 14 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित हुए। शेष 7 वार्ड (वार्ड 3, 4, 5, 6, 7, 10 एवं 12) अनारक्षित हैं, जिनमे से वार्ड 3, 5, 7 एवं 10 अनारक्षित महिला हेतु आरक्षित किए गए। कुल 15 वार्ड में से 8 वार्ड महिलाओं हेतु आरक्षित हुए।
जनपद पंचायत अनूपपुर निर्वाचन आरक्षण
जनपद पंचायत अनूपपुर में कुल 17 निर्वाचन क्षेत्र हैं। इनमे से 9 निर्वाचन क्षेत्र (निर्वाचन क्षेत्र क्र. 6, 7, 8, 9, 10, 12, 13, 14 एवं 16) अनुसूचित जनजाति हेतु आरक्षित किए गये। निर्वाचन क्षेत्र क्र. 7, 10, 12, 13 एवं 16 अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित हुए। 2 निर्वाचन क्षेत्र (निर्वाचन क्षेत्र क्र. 1 एवं 3) अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित, 3 अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया। अन्य पिछड़ा वर्ग 2 निर्वाचन क्षेत्र (निर्वाचन क्षेत्र क्र. 2 एवं 17) आरक्षित किए गए। इनमे 2 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला हेतु आरक्षित किया गया। शेष 4 निर्वाचन क्षेत्र (निर्वाचन क्षेत्र क्र. 4, 5, 11 एवं 15) अनारक्षित हैं, जिनमे 4 एवं 15 अनारक्षित महिला हेतु आरक्षित किए गए। कुल 17 निर्वाचन क्षेत्र में से 9 निर्वाचन क्षेत्र महिलाओं हेतु आरक्षित हुए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सोते समय जहरीला कीड़ा काटने से युवती की मौत,परिवार में पसरा मातम

  अनूपपुर । कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत ग्राम बरबसपुर निवासी युवती को गुरुवार एवं शुक्रवार रात्रि सो रही थी सुबह जहरीले कीड़े ने हाथ की को...