https://halchalanuppur.blogspot.com

मंगलवार, 11 अगस्त 2020

पूर्व संक्रमितों के सम्पर्क में आये 143 रिपोर्ट में 5 को कोरोना संक्रमण पुष्टि

अनूपपुर पूर्व संक्रमितों के सम्पर्क में आये में 5 को कोरोना संक्रमित की पुष्टि मंगलवार शाम को हुई। सभी को कोविड केयर सेंटर अनूपपुर लाया जा रहा है। मंगलवार शाम प्राप्त 143 कोरोना जाँच रिपोर्ट से 5 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण जिसमें 32, 40, 41, 52 एवं 54 वर्षीय हैं। 2 व्यक्ति बिजुरी कपिलधारा कॉलोनी के पूर्व संक्रमितों के प्राथमिक सम्पर्क में थे। एक जमुना के वार्ड क्र. 2 में एवं 2 व्यक्ति कलेक्ट्रैट में कार्यरत कर्मचारी हैं जो पूर्व कोरोना संक्रमित के प्राथमिक सम्पर्क में था।
जिले में अब तक प्राप्त कोरोना संक्रमितो की संख्या 95 हो गई एवं 84 संक्रमित स्वस्थ होने पर अपने घर जा चुके हैं। वर्तमान में कोरोना संक्रमितो की संख्या 11 है। जिनका कोविड केयर सेंटर अनूपपुर में इलाज जारी है। स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन अनुसार स्क्रीनिंग, कंटेनमेंट जोन बनाए जाने तथा प्राथमिक कांटैक्ट्स के सैम्पल लिए जाने की कार्यवाही प्रगतिरत है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...