https://halchalanuppur.blogspot.com

गुरुवार, 5 जुलाई 2018

विद्युत क्षमता वृद्वि के लिये जैतहरी, वेंकटनगर में विद्युत प्रवाह रहेगा अवरूद्घ

अनूपपुर। कार्यपालन अभियंता म.प्र.पू.क्षे.वि.वि.कं.लि. मि.प्रमोद गेडाम ने बताया कि ३३/११ के.व्ही. उपकेन्द्र जैतहरी में पावर ट्रान्सफार्मर क्षमता वृद्वि के कार्य कराये जाने कारण ६ जुलाई को सुबह ६ बजे से सांय ७ बजे तक विद्युत प्रवाह अवरूद्घ रहेगा इस कार्य के कारण उक्त उपकेन्द्र से निकलने वाले सभी ११ के.व्ही. फीडर एवं ३३/११ के.व्ही. वेंकटनगर उपकेन्द्र से निकलने वाले सभी ११ के.व्ही.फीडर बन्द रहेगें। इसके कारण जैतहरी, वेंकटनगर एवं अन्य ग्रामों का भी विद्युत प्रवाह बन्द रहेगा। सम्मानीय उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा के लिये खेद है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...