अनूपपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अमरकंटक ताप
विद्युत गृह चचाई परिसर मे विभिन्न स्थानो पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया
गया। विद्युत गृह के एस टी पी एरिया एवं जल शोधन संयंत्र मे लगभग 100 पौधे लगाए
गए। पर्यावरण संरक्षण के संबंध मे जागरुकता के लिए विद्युत गृह मे विचार संगोष्ठी
आयोजित की गई जिसमे अधिकारी कर्मचारी एवं संगठन पदाधिकारियो ने भाग लिया। आर.के.गुप्ता
मुख्य अभियंता (उत्पादन) चचाई ने अपने उद्बोधन मे कहा कि पर्यावरण के संरक्षण के
लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करने होगे। नदियो को दूषित होने से बचाना होगा अधिक से
अधिक संख्या मे पौधे लगाकर वायु प्रदूषण को रोकना होगा। उन्होने कहा कि अमरकंटक
ताप विद्युत गृह प्रदूषण नियंत्रण के सभी निर्धारित मानको को पूरा कर रहा है।
उन्होने सभी से पॉलीथीन उपयोग न करने की अपील की साथ ही सभी से सामाजिक मांगलिक
कार्यक्रमो मे भी पालीथीन का उपयोग न करने बावत प्रेरित करने की अपील की।
कार्यक्रम मे सभी अधिकारियो कर्मचारियो को
पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें