https://halchalanuppur.blogspot.com

मंगलवार, 12 जून 2018

एसडीओपी की कार्यवाही से माफियाओ मे खलबली

अवैध बोल्डर से लोड वाहन को पुलिस ने किया जब्त

अनूपपुर कोतमा क्षेत्र मे खनिज पदार्थो के अवैध उत्खनन एवं परिवहन की लगातार शिकायत के बाद 11 जून को एसडीओपी कोतमा एस.एस. प्रसाद के भ्रमण के दौरान बेलिया फाटक के पास अवैध रुप से बोल्डर लदे वाहन क्रमांक एमपी 65 जीए 1327 के चालक शिवपूजन कोल निवासी हंसनगर डोला को रोकते हुए वाहन में लोड बोल्डर से संबंधित दस्तावेजो की मांग की गई, जहां वाहन चालक द्वारा मौके पर किसी तरह का दस्तावेज नही दिखाया गया। जिसके बाद पुलिस ने वाहन एवं मालिक विक्रम सिंह निवासी डोला के खिलाफ खनिज अधिनियम 2006 की धारा 18 (1-5) के तहत कार्यवाही एवं वाहन के दस्तावेज नही होने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही कर वाहन को जब्त किया गया। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

13 घंटे बाद डूबे किशोर का शव सुबह नदी में परिजनों को उतराता मिला

आधी रात तक चले रेस्क्यू और सुबह शव मिलने बाद एसडीआरएफ टीम लौटी अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत केवई नदी ...