https://halchalanuppur.blogspot.com

रविवार, 10 जून 2018

पत्थरो का अवैध उत्खनन जोरो पर, एक ट्रैक्टर पर कार्यवाही

अनूपपुर। जनपद कोतमा अंतर्गत डोंगारिया कला, डोंगारिया बडी सहित आसपास के राजस्व हल्के की भूमि मे माफियाओ द्वारा रात-दिन पत्थरो का अवैध उत्खनन व परिवहन कर प्राकृतिक संपदा को नष्ट कर शासन के राजस्व की क्षति हो रही है। जिसकी शिकायत के बाद कोतमा एसडीओपी एस. एन. प्रसाद के नेत्तव मे 10 जून को पत्थर का अवैध परिवहन करते बिना नंबर के ट्रैक्टर वाहन को रोक वाहन में लोड बोल्डर से संबंधित दस्तावेजो की मांग की गई। जहां वाहन चालक द्वारा मौके पर किसी भी तरह का दस्तावेज उपलब्ध नही करा सका। जिसके बाद पुलिस ने वाहन चालक चालक गेंदलाल पांव निवासी ग्राम केनापारा के खिलाफ खनिज अधिनियम की धारा 18 (1-5) के तहत अवैध उत्खनन पविहन 2006 के तहत कार्यवाही की गई।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनूपपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा निलंबित

दिल्ली कार्यक्रम में अनुपस्थिति पर कार्रवाई, 5 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 सचिव और 9 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज अनूपपुर। मध्यप्रदेश युवा...