https://halchalanuppur.blogspot.com

शुक्रवार, 8 जून 2018

कार्यालयों के शौचालय को स्वच्छ रखने जिपं. सीईओ ने दिए निर्देश

अनूपपुर। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना ने म.प्र. शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधीन संचालित जिला में जनपद स्तरीय कार्यालयों तथा निर्मित किराए गए विभिन्न भवनों की स्वच्छता के दृष्टि से शौचालय का होना तथा उक्त शौचालय की साफ-सफाई उपयोगिता सुनिश्चित करने व सभी शौचालयों में कूड़ादान रखने के निर्देश दिए है। सभी कार्यालय प्रमुखों को अपने कार्यालयों के शौचलाय के फोटोग्राफ  विभाग के नाम सहित जिला पंचायत के व्हॉट्सअप ग्रुप में भेजने को कहा है। निर्देशों के अनुरूप कार्यवाही नही होने पर आकस्मिक निरीक्षण में गंदगी पाई जाने पर कार्यालय प्रमुखों के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...