https://halchalanuppur.blogspot.com

मंगलवार, 19 जून 2018

कनेर के बीज खाने से किशोरी की मौत

अनूपपुर कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम मौहरी में कनेर की बीज खाने से 13 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गंगोत्री बैगा पिता भीखू बैगा उम्र 13 वर्ष ने 18 जून को कनेर का बीज खा ली, जिसके बाद किशोरी की हालत बिगडते देख परिजनो ने रात 12 बजे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान १९ जून की सुबह उसकी मौत हो गई। वहीं अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने पंचनामा तैयार करते हुए शव को पीएम के लिए भेजा जहां पीएम उपरांत शव परिजनो को सौंप दिया गया। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

13 घंटे बाद डूबे किशोर का शव सुबह नदी में परिजनों को उतराता मिला

आधी रात तक चले रेस्क्यू और सुबह शव मिलने बाद एसडीआरएफ टीम लौटी अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत केवई नदी ...