https://halchalanuppur.blogspot.com

मंगलवार, 19 जून 2018

खुले मे शौच से मुक्त करने चलाया अभियान

निगरानी टीम ने मॉनीटरिंग कर लोगो को किया जागरूक


कोतमा। जनपद पंचायत अनूपपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बनगवां मे स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत खुले मे शौच मुक्त अभियान की शुरूआत निगरानी टीम की उपस्थित में की गई। टीम द्वारा खुले मे शौच के लिए जा रहे लोगो रोक कर खुले मे शौच न करने तथा उससे होने वाले दुष्परिणामो की जानकारी देते हुए घर में शौचालय के उपयोग किए जाने के लिए प्रेरित किया गया। वहीं अभियान राजनगर स्टेडियम काली बस्ती नर्सरी सेक्टर सी मोड के पास चलाया गया और प्रतिदिन सुबह चला कर लोगो को शौचालय के उपयोग करने प्रेरित किए जाने की बात कही गई। स्वच्छ भारत अभियान के निगरानी समिति मे लोक स्वास्थ्य यात्रिकी विभाग के एसडीओ एसपी द्विवेदी,, सरिता पटेल, उर्मिला मंडल, अश्वनी कुमार, गिरधारी लाल प्रजापति, श्यामलाल डागौर, पंच गोपाल चौधरी, सिमला चौधरी, दीपक पांडेय, धर्मेन्द्र केशरवानी सहित सामाजिक कार्यकर्ताओ उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...