https://halchalanuppur.blogspot.com

सोमवार, 11 जून 2018

कोतमा खंड स्तरीय स्वरोजगार सम्मेलन मे ९२४ आवेदको का किया गया पंजीयन

अनूपपुर। युवाओं को उनकी रुचि के अनुसार अधिक से अधिक संख्या मे नियोजित करने के उद्देश्य से आज ११ जून को स्वसहायता भवन कोतमा मे स्वरोजगार सम्मेलन एवं कैरियर काउन्सेलिंग मेले का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम मे युवाओं को १९ जून को आईटीआई अनूपपुर मे होने वाले रोजगार मेले मे  आ रही कंपनियो के माध्यम से प्राप्त होने वाली नौकरियों के प्रकारो के बारे मे विस्तार से जानकारी दी गयी। साथ ही विभिन्न स्व्रोजगार योजनाओं के माध्यम से प्रदान किए जाने वाले अनुदान के बारे मे बताया गया। रोजगार कार्यालय से आए हुए अतुल उपाध्याय एवं स्मिता उपाध्याय द्वारा आगंतुक युवाओं को रोजगार मेले के संबंध मे परामर्श दिया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के द्वारा १०५ युवाओं का  पंजीयन, पंचायतों द्वारा ३३८ आवेदन, आजीविका मिशन द्वारा २१९ आवेदन एवं २६२ युवाओं की काउन्सेलिंग कर कुल ९२४ आवेदको को रोजगार सम्मेलन से लाभ प्राप्त करने हेतु मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम मे सहायक प्रबन्धक उद्योग बी एल कुशवाह एवं दीपेंद्र पयासी समेत अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...