https://halchalanuppur.blogspot.com

मंगलवार, 19 जून 2018

दो मोटर साईकिल की भिड़त, एक और की मौत

अनूपपुर थाना जैतहरी अंतर्गत 18 जून को ग्राम लहरपुर के पास दो मोटर साईकिल की आपसी भिंडत में बाइक चालक 40 वर्षीय रमेश चौधरी की मौत हो गई थी, वहीं 19 जून की सुबह उपचार के लिए भर्ती दूसरे बाई सवार बबलू सिंह पिता कमलेश सिंह की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दुर्घटनाम में जहां रामप्रसाद चौधरी तथा दूसरी बाइक के चालक बबलू सिंह पिता कमलेश सिंह तथा उसकी मां सिया बाई गोंड निवासी बिजौड़ी राजेन्द्रग्राम गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जहां तीनो घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था, जहां 19 जून की सुबह दूसरी बाईक के चालक बबलू सिंह पिता कमलेश सिंह की भी मौत हो गई। जहां अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने पंचनामा तैयार करते हुए पीएम उपरांत शव परिजनो को सौंप दिया। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी हुई है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...