https://halchalanuppur.blogspot.com

सोमवार, 11 जून 2018

डोर टु डोर सर्वे का कार्य २० जून तक करे सम्पन्न - जिला निर्वाचन अधिकारी

अनूपपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुग्रह पी ने समस्त रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देशित किया है कि निर्वाचन नामावली के पुनरीक्षण हेतु  बीएलओ के द्वारा किए जा रहे डोर टु डोर सर्वे की कार्यवाही २० जून तक पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करे। आपने बताया कि सर्वे मे जनसांख्यकीय एकरूप प्रविष्टियों, एक नाम एवं एक उम्र पर अलग वोटर आईडी नंबर वाली प्रविष्टियों, बिना गृह नंबर पर वैकल्पिक नंबर प्रदान कर मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कराया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनूपपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा निलंबित

दिल्ली कार्यक्रम में अनुपस्थिति पर कार्रवाई, 5 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 सचिव और 9 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज अनूपपुर। मध्यप्रदेश युवा...