https://halchalanuppur.blogspot.com

गुरुवार, 7 जून 2018

कक्षाओं के प्रारंभ होने से पूर्व शालाओं की मरम्मत के निर्देश, प्रतिभाओ को पहचान करे प्रोत्साहित

अनूपपुर। शालाओ मे नियमित कक्षाएं शीघ्र ही प्रारम्भ होने वाली हैं, उक्त का संज्ञान लेते हुए शालाओं मे आवश्यक मरम्मत का कार्य जैसे कि नल की टोटियाँ, छत एवं दीवारों की छोटी मोटी मरम्मत, छात्रावासों मे प्रकाश की व्यवस्था, शौचालयों की मरम्मत एवं साफ सफाई आदि कार्य समय से सुनिश्चित करने के निर्देश आयुक्त जे के जैन ने जिला शिक्षा अधिकारी, डीपीसी सर्व शिक्षा एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास  को दिए हैं। शालाओं मे शौचालय की उपलब्धता एवं उनके उपयोग की सुनिश्चितता करने के निर्देश देते हुए आपने कहा शौचालयों की नियमित रूप से साफ सफाई की व्यवस्था होनी चाहिए। इस हेतु शाला प्रबंधन समिति को विशेष बजट का आवंटन भी किया गया है। आपने शौचालयों को हवादार बनाने के लिए आवश्यक परिवर्तन के लिए भी संबन्धित अधिकारियो को निर्देशित किया है। शालाओ मे ड्रॉप आउट छात्रों की नियमित रूप से मॉनिटरिंग करे। यह पता लगाना आवश्यक है कि छात्र किन कारणो से शिक्षा प्राप्त नहीं कर पा रहा है। शैक्षणिक गतिविधियों को रुचिकर बनाए एवं छात्रों की शैक्षणिक एवं अन्य प्रतिभाओ को पहचानकर उन्हे प्रोत्साहित करें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...