https://halchalanuppur.blogspot.com

शनिवार, 16 जून 2018

खडे पिकअप से टकरा बाइक सवार की मौत

अनूपपुर थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अनूपपुर-अमरकंटक मार्ग में स्थित ग्राम छीरापटपर में सड़क के किनारे खडे पीकअप वाहन से तेज अनियंत्रित मोटर साईकिल के टकराने से 22 वर्षीय युवक प्रभात सिंह पिता मैकू ङ्क्षसह निवासी ग्राम निगौरा थाना जैतहरी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आसपास के लोगो ने घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय अनूपपुर में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। वहीं अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर उसे पीएम के लिए भेजा गया जहां पीएम उपरांत शव परिजनो को सौंप दिया गया। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एयर कंप्रेसर टैंक फटने से 21 वर्षीय युवक की मौत, वर्कशॉप में काम करते समय हुआ हादसा

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा के पकरिहा मुख्य मार्ग श्रमिक नगर बस स्टैंड स्थित पर संचालित एक बाइक वर्कशॉप में बुधवार दोपहर ए...