https://halchalanuppur.blogspot.com

मंगलवार, 19 जून 2018

सर्पदंश से दो लोगो की उपचार के दौरान हुई मौत

अनूपपुर जैतहरी थाना अंतर्गत ग्राम महुदा में निवास करने वाले 35 वर्षीय महिला रामवती एवं ग्राम कुकुरगोड में निवास करने वाले इंदर सिंह उम्र 35 वर्ष की  सर्पदंश से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ग्राम महुदा में निवास करने वाले महिला रामवती राठौर पति रामलखन राठौर 18 जून  को अपनी बाडी में किसी काम से गई हुई थी, जहां उसे सर्प ने काट लिया, जिसके बाद महिला की हालत बिगडते देख परिजनो ने रात में ही महिला को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। वहीं ग्राम कुकुरगोड में निवास करने वाले इंदर सिंह पिता छोटे सिंह उम्र 35 वर्ष जो कि 18 जून की रात को अपने ही घर में सोते समय जहरीले सर्प ने काट लिया, जिसके बाद हालत बिगडते देख परिजनो ने उसे भी जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं अस्पतालीय तहरीर पर पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार करते हुए शव को पीएम के लिए भेजा जहां पीएम उपरांत शव परिजनो को सौंप दिया गया है। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी हुई है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

13 घंटे बाद डूबे किशोर का शव सुबह नदी में परिजनों को उतराता मिला

आधी रात तक चले रेस्क्यू और सुबह शव मिलने बाद एसडीआरएफ टीम लौटी अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत केवई नदी ...