https://halchalanuppur.blogspot.com

सोमवार, 18 जून 2018

छत से गिरकर युवक की मौत

अनूपपुर जैतहरी थाना अंतर्गत 18 जून को ग्राम शिवनी में निर्माणाधीन पीएम आवास के छज्जे में चढ़कर मकान की तराई करते समय पैर फिसलने के दौरान 18 वर्षीय दीपक राठौर की नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे परिजनो द्वारा तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोतमा में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरो ने प्राथमिक उपचार के दौरान घायल को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया जहां उपचार के दौरान दीपक की मौत हो गई। वहीं अस्पतालीय तहरीर पर पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पीएम के लिए भेजा गया, जहां पीएम उपरांत शव परिजनो को सौंप दिया गया। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

13 घंटे बाद डूबे किशोर का शव सुबह नदी में परिजनों को उतराता मिला

आधी रात तक चले रेस्क्यू और सुबह शव मिलने बाद एसडीआरएफ टीम लौटी अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत केवई नदी ...