https://halchalanuppur.blogspot.com

रविवार, 10 जून 2018

जिले के ९० प्रतिभाशाली छात्र भोपाल मे होने वाले सम्मान समारोह के लिए रवाना

अनूपपुर। जिले के प्रतिभाशाली छात्रों को भोपाल मे आयोजित होने वाले राजस्तरीय प्रतिभाशाली छात्र सम्मान समारोह के लिए जिला शिक्षा अधिकारी यू के बघेल ने शुभकामनाओ के साथ रवाना किया। इन प्रतिभाशाली छात्र एवं छात्राओ  को भोपाल मे कल राज्यस्तरीय प्रतिभाशाली  सम्मान समारोह मे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रोत्साहन राशि का अंतरण कर सम्मानित किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी यू के बघेल ने बताया कि जिले के १२२ मेधावी छात्र एवं छात्राओं मे से ९० छात्र ही उस समारोह मे जाने के लिए सहमति देकर उपस्थित हुए। अन्य छात्र शैक्षणिक कारणो से कार्यक्रम मे सम्मिलित नहीं हो पा रहे हैं। उक्त समस्त छात्र दो बसों मे रवाना हुए। यात्रा मे एपीसी देवेश सिंह बघेल,रमेश सोनकर, शिक्षिका माधुरी राठोर एवं बेला सिंह, विश्वास राज शुक्ल एवं हैल्थ वर्कर भगवान दास कोरी बच्चो के साथ रहेंगे। छात्र होशंगाबाद पहुँचकर विश्राम करेंगे फिर वहीं से तैयार होकर कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...