https://halchalanuppur.blogspot.com

शनिवार, 16 जून 2018

नाबालिग बनी मॉ, जिला अस्पताल में हुआ प्रसव

अनूपपुर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोन मौहरी में निवासी करने वाली १४ वर्षीय नाबालिग को १५ जून को अचानक पेट में दर्द उठने पर परिजनो ने उसे जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया, जहां १६ जून की सुबह नाबालिग ने बच्चे को जन्म दिया है। कोतवाली प्रभारी वीभेन्द्रु वेंकट टांडिया से मिली जानकारी के अनुसार बीते दो माह पूर्व ग्राम सोन मौहरी में निवास करने वाली 14 वर्षीय नाबालिग के परिजनो ने कोतवाली में गांव में ही नही निवास करने वाले युवक राम प्रसाद के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत की गई थी, जहां नाबालिग के परिजनो की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी राम प्रसाद के खिलाफ धारा 376, 2एन, 5/6 पॉस्को एक्ट एवं 7, 8 के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था, जहां उसे जेल भेज दिया गया। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...