https://halchalanuppur.blogspot.com

रविवार, 17 जून 2018

सर्प काटने से वृद्ध एवं बालक उपचार हेतु भर्ती

अनूपपुर। वर्षाकाल प्रारंभ होते ही जहरीले जीव-जंतुओं के विचरण करने एवं आमजनों के संपर्क में आने से डसने की घटनाएं दिन पर दिन बढती जा रही है, जिससे प्रभावित /गंभीर व्यक्ति उपचार हेतु शासकीय चिकित्सालयों का सहारा ले रहे हैं। रविवार की सुबह कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बम्हनी निवासी ६५ वर्षीय वृद्ध तेरसू/गहलू बैगा के हाथ की अंगुली में गत रात्रि जमीन में सोते समय जहरीले सर्प ने काटा, वहीं ग्राम मानपुर (पोडी) निवासी सूबेलाल चौधरी के १७ वर्षीय पुत्र मुकेश चौधरी के पैर में जहरीले सर्प के काटने के कारण गंभीर होने पर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने दोनों की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनूपपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा निलंबित

दिल्ली कार्यक्रम में अनुपस्थिति पर कार्रवाई, 5 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 सचिव और 9 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज अनूपपुर। मध्यप्रदेश युवा...