https://halchalanuppur.blogspot.com

रविवार, 17 जून 2018

कभी भी गिर सकता है क्षतिग्रस्त विद्युत खम्भा

अनूपपुर।  वितरण केंद्र अनूपपुर अंतर्गत ग्राम मौहरी (परसवार) नि. लालदास / स्व. रामसिंह गोड के आंगन से गुजरी विद्युत लाईन का आरसीसी खंभा जो आंगन में २०-३० वर्षों से स्थापित है, जो ऊपर तथा नीचे के स्थान पर बुरी तरह क्षतिग्रस्त है। वर्षाकाल प्रारंभ दौरान आती तेज आंधी-तूफान के कारण हिलने से परिजन परेशान हंै। इस संबंध में खंभे को हटाये जाने या नया लगाये जाने के लिए लालदास ने अनेकों बार विभाग के अधिकारी कर्मचारियों से आपेक्षा की किंतु वर्तमान समय तक सुध नहीं ली, जिससे कभी भी लालदास का परिवार दुर्घटना से ग्रसित हो सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनूपपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा निलंबित

दिल्ली कार्यक्रम में अनुपस्थिति पर कार्रवाई, 5 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 सचिव और 9 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज अनूपपुर। मध्यप्रदेश युवा...