https://halchalanuppur.blogspot.com

सोमवार, 11 जून 2018

आंगनबाडी के बगल से चल रही शराब दुकान

अनूपपुर। राजनगर क्षेत्र मे शराब ठेकेदार द्वारा अपने नगर में अपनी मन पसंद जगहो पर शराब की दुकान संचालित की गई है। जानकारी के अनुसार राजनगर के बाजार क्षेत्र मे आंगनवाडी केन्द्र से महज 20 मीटर की दूरी पर देशी शराब की दुकान संचालित है इसके साथ ही यहां पर रविवार को लगने वाले सप्ताहिक बाजार के कारण आमजन को परेशानियों का सामना करना पडता है। आंगनवाडी केन्द्र के पास देशी शराब दुकान संचालित होने के कारण जहां शराबियो द्वारा अपशब्दो का का प्रयोग किया जाता है जहां आंगनबाडी पहुंचने वाली गर्भवती महिलाओं के साथ ही छोटे छोटे बच्चो पर भी इस प्रभाव पड रहा है। विदित हो कि राजनगर क्षेत्र मे शराब ठेकेदार के द्वारा गली-गली शराब की बिक्री करवाई जाती है जिसके कारण श्रमवीर आदिवासी तबके के लोग एवं युवा वर्ग नशे में लिप्त हो रहे है। वहीं नागरिको ने आगंनवाडी केन्द्र के पास से शराब दुकान हटाए जाने की मांग जिला प्रशासन से की है।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनूपपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा निलंबित

दिल्ली कार्यक्रम में अनुपस्थिति पर कार्रवाई, 5 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 सचिव और 9 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज अनूपपुर। मध्यप्रदेश युवा...