https://halchalanuppur.blogspot.com

शुक्रवार, 15 जून 2018

नपा ने कचरे का पृथक्कीकरण का दिया संदेश

अनूपपुर। शासन के निर्देशानुसार स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत नगर पालिका अनूपपुर में स्वच्छता की टीम एवं अंागनबाडी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कचरे का पृथक्कीकरण का आयोजन किया गया। स्वच्छता टीम द्वारा सभी आंगनबाडी कार्यकर्ताओ को बताया गया कि दो अलग-अलग डस्टबीन का उपयोग करें साथ ही गीले एवं सूखे कचरे की पृथक व्यवस्था को बनाए रखे। स्वच्छता की टीम द्वारा वार्डों में जाकर कचरे के पृथक्कीरण के बारे में जनमानस को जागरूक करने पंपलेट, बैनर, होर्डिंग के माध्यम से संदेश पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है, साथ ही कचरे के पृथक्कीकरण से घर में 2 डस्टबीन का उपयोग करे। जिसमें सूखे कचरे डस्टबीन का रंग नीला जिसमें प्लास्टिक, रैपर, पॅालिथिन, कांच आदि रखें तथा नीले कचरे डस्टबीन का रंग हरा, जिसमें सब्जियों, पत्तियां एवं खाद्य पदार्थ रखें। नगर पालिका द्वारा चलाये जा रहे कचरा वाहन में ही कचरा डालें, जिससे अपने आस-पास की सफाई बरकरार रहे तथा शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में निकाय का सहयोग। इस अवसर पर नपाध्यक्ष अनूपपुर राम खेलावन राठौर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशीष शर्मा, नोडल अधिकारी शिविका श्रीवास्तव एवं स्वच्छता निरीक्षक डी.एन.मिश्रा, ब्रजेश मिश्रा एवं संस्था के प्रभारी नीरज पुरोहित, शंकर सिंह उपस्थित रहे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनूपपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा निलंबित

दिल्ली कार्यक्रम में अनुपस्थिति पर कार्रवाई, 5 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 सचिव और 9 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज अनूपपुर। मध्यप्रदेश युवा...