https://halchalanuppur.blogspot.com

मंगलवार, 12 जून 2018

निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर दो शिक्षक निलंबित

अनूपपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुग्रह पी. ने मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम के तहत निर्वाचन कार्य में लापरवाही करने पर शिक्षक हेतराम साहू शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय दुलहरा एवं जे.बी सिंह शा.बालक हाई स्कूल अनूपपुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साहू के निलंबन अवधि में सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग अनूपपुर को नियत किया हैं। श्री साहू का निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त करने की पात्रता होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनूपपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा निलंबित

दिल्ली कार्यक्रम में अनुपस्थिति पर कार्रवाई, 5 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 सचिव और 9 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज अनूपपुर। मध्यप्रदेश युवा...