https://halchalanuppur.blogspot.com

शनिवार, 16 जून 2018

सूने घर का फायदा उठाते हुए चोरो ने बोला धावा

कोतमा। नगर पालिका क्षेत्र के गोविंदा कालरी न्यू डबल स्टोरी मे निवास करने वाले लखन अहीर उम्र 50 वर्ष के सूने घर मे 14 जून की रात अज्ञात चोरो ने धावा बोलते हुए सोने चांदी के जेवरात पार कर दिए। जिसकी शिकायत पर कोतमा थाने मे पुलिस ने अज्ञात चोरो के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत मामला पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार कॉलरी कर्मचारी लखन अहीर अपने भाई के निधन पर गांव छुलहा गया हुआ था। जहां 15 जून को घर का ताला टूटे होने की जानकारी आसपास के लोगो ने दी, सूचना मिलते ही लखन अहीर घर पहुंचा और घर के अंदर कमरे का पूरा समाज अस्त व्यस्त फैला हुआ था साथ ही अलमारी में रखे सोने की अद्वी 4नग, 9 नग सोने का लाकेट, मंगलसूत्र 1 नग और झुमका 3 जोडी सहित चांदी के समान गायब रहे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...