https://halchalanuppur.blogspot.com

शुक्रवार, 8 जून 2018

झाड़-फूंक के चक्कर में सर्प डंस से पीडि़त अधेड़ महिला की उपचार के दौरान मौत

शाम के समय सर्प डंस से पीडि़त महिला को परिजनों ने अगले दिन सुबह बेहोशी हालत में कराया था भर्ती

अनूपपुर। भालूमाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धुरवासिन में 5 जून की शाम किसी जहरीले सर्पदंश से प्रभावित 40 वर्षीय महिला श्यामाबाई गोंड पति संतधर सिंह को परिजनों द्वारा झाड़ फूंक के चक्कर हालत बिगडने के बाद जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां ६ जून की रात ११ बजे उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने पंचनामा तैयार कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया। जांच विवेचक सहायक उपनिरीक्षक मिजाजी राम प्रजापित तथा आरक्षक अरविंद यादव के अनुसार महिला को किसी जहरीले सर्प ने 5 जून की शाम 5 बजे काटा था, जहां महिला को परिजनों ने डॉक्टरी उपचार की जगह झाड-फूंक के लिए आसपास के वैद्य के पास ले गए। जहां रातभर उपचार के बाद महिला की हालत में सुधार नहीं होने पर हालत बिगडऩे पर उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनूपपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा निलंबित

दिल्ली कार्यक्रम में अनुपस्थिति पर कार्रवाई, 5 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 सचिव और 9 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज अनूपपुर। मध्यप्रदेश युवा...