https://halchalanuppur.blogspot.com

गुरुवार, 7 जून 2018

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणो का निराकरण प्रारम्भिक लेवल मे सुनिश्चित करें - सभ्भागायुक्त

अनूपपुर। सभ्भागायुक्त जे के जैन ने ७ जून जिला मुख्यालय मे कलेक्ट्रेट सभागार मे आयोजित जिलाधिकारियों की बैठक मे सीएम हेल्पलाइन के बिना विचारण अग्रेषित होने वाले प्रकरणो मे अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आवेदक की समस्या का समाधान संबंधित विभाग एवं अधिकारी द्वारा ही किया जाता है। अगर आवेदक की मांग वैध है तो उसे निराकृत करने का उत्तरदायित्व प्रथम रूप से सक्षम अधिकारी का है। अगर आवेदन मांग है अथवा संबंधित आवेदक पात्र नहीं है तो प्रकरणो मे स्पष्ट टीप अनिवार्य रूप से अंकित करे। बिना विचारण सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणो के अग्रेषित होने पर नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जाएगी। आपने यह भी कहा कि स्पष्ट टीप अंकित न होने से आवेदनो का निराकरण और भी दुष्कर हो जाता है। सभी अधिकारियों को ऐसा प्रयास करना चाहिए कि ऐसी परिस्थितियां उत्पन्न ही न होने पाएं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...