https://halchalanuppur.blogspot.com

सोमवार, 18 जून 2018

दो मोटर साईकिल की आमने सामने भिड़त, एक की मौत

अनूपपुर जैतहरी थाना अंतर्गत ग्राम लहरपुर के पास दो मोटर साईकिल की आपसी भिंडत में बाइक चालक 40 वर्षीय रमेश चौधरी की मौत तथा उसके पीछे बैठा अन्य सवार रामप्रसाद चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं अन्य बाइक पर सवार बाइक चालक बबलू सिंह पिता कमलेश सिंह तथा उसकी मां सिया बाई गोंड पति कमलेश सिंह गोंड निवासी बिजौड़ी राजेन्द्रग्राम गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जैतहरी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों रमेश चौधरी को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर घायल बबलू और सियाबाई गोंड को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जहां डॉक्टर ने बबलू की हालत गंभीर बताई जाती है। जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार दोनों युवक बाइक से दर्रीटोला स्थित चौधरी परिवार में आयोजित दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। वहीं दूसरी बाइक सवार बिजुरी से अपनी मां के साथ गांव अमरकंटक वापसी कर रहा था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

13 घंटे बाद डूबे किशोर का शव सुबह नदी में परिजनों को उतराता मिला

आधी रात तक चले रेस्क्यू और सुबह शव मिलने बाद एसडीआरएफ टीम लौटी अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत केवई नदी ...