https://halchalanuppur.blogspot.com

सोमवार, 11 जून 2018

बैंको से संबंधित सीएम हेल्प लाइन प्रकरणो पर विशेष ध्यान, कियोस्क मे सीसीटीवी लगाने निर्देश

अनूपपुर। सीएम हेल्पलाइन मे बैंको से संबन्धित लगातार एक ही प्रकार की समस्याओं का संज्ञान लेते हुए कलेक्टर अनुग्रह पी ने एलडीएम पीसी पांडे को निर्देशित किया है कि ऐसी समस्याओ का चिंहांकन कर आवश्यक व्यवस्थाए सुनिश्चित करे ताकि हितग्राहियों को परेशानी का सामना न करना प$डे। आपने बैंकिंग कोरेस्पोंडेंट के माध्यम से एवं किओस्क के माध्यम से हो रहे हितलाभ अंतरण मे आ रही समस्याओं को ध्यान मे रखते हुए किओस्क मे सीसीटीवी कैमेरे की व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया है। आवर्ती समस्याएँ जैसे आधार फीडिंग, मोबाइल नंबर अपडेट न रहना आदि समस्याओ से निपटने के लिए पंचायत स्तर पर अभियान चलाकर आम जनो को जागरूक करें। इसके साथ ही छात्रवृत्ति अंतरण मे बैंक के स्तर पर आ रही समस्या का विस्तृत अध्ययन कर आवश्यक कार्यवाही हेतु रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

13 घंटे बाद डूबे किशोर का शव सुबह नदी में परिजनों को उतराता मिला

आधी रात तक चले रेस्क्यू और सुबह शव मिलने बाद एसडीआरएफ टीम लौटी अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत केवई नदी ...