https://halchalanuppur.blogspot.com

रविवार, 10 जून 2018

तीन घरो के एक साथ टूटे ताले

अनूपपुर कोतमा थाना अंतर्गत नगर के वार्ड क्रमांक ७ बनियाटोला में तीन घरों में अज्ञात चोरो द्वारा घर का ताला तोड चोरी की घटना को अंजाम दिए है। जानकारी के अनुसार ९ जून की सुबह लगभग ४.३० बजे उपंयत्री अरुण भगत्या ग्राम पंचायत ठोडहा को खुले मे शौच को मुक्त करने हेतु सीईओ के  निर्देश पर गए हुए थे। जहां सुबह लगभग ७ बजे वापस घर लौटकर आए जहां घर में लगा ताला टूटा हुआ था वहीं कमरे में रखा सारा समान फैला था, जिसकी सूचना उन्होने मकान मालिक ललकु केवट को दी वहीं बगल मे निवास करने वाले पुसवा प्रसाद पनिका के सूनसान घर का भी ताला टूटा था जहां उसकी अलमारी मे रखे १५ हजार रूपए नही थे। वहीं तीसरे घर रुपलाल के यहा भी चोरो ने ताला तोडा लेकिन चोरी करने मे असफल रहे। जिसके बाद चोरी की सूचना थाना कोतमा मे दी गई। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एयर कंप्रेसर टैंक फटने से 21 वर्षीय युवक की मौत, वर्कशॉप में काम करते समय हुआ हादसा

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा के पकरिहा मुख्य मार्ग श्रमिक नगर बस स्टैंड स्थित पर संचालित एक बाइक वर्कशॉप में बुधवार दोपहर ए...