https://halchalanuppur.blogspot.com

मंगलवार, 12 जून 2018

फुनगा चौकी के सामने बिक रही अवैध शराब पर आबकारी विभाग ने की कार्यवाही

60 पाव अंग्रेजी व देशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
अनूपपुर जिला मुख्यालय से लगभग 18 किमी दूर स्थित ग्राम पंचायत फुनगा में आरोपी द्वारा अपने ही घर से अंग्रेजी व देशी शराब की बिक्री किए जाने पर आबकारी विभाग ने 12 जून को छापामार कार्यवाही करते हुए 32 पाव अंग्रेजी शराब एवं 28 पाव देशी शराब को जब्त कर आरोपी लालदास पिता बहोरीलाल यादव उम्र 40 वर्ष को गिरफ्तार करते हुए धारा 34 (1) क के तहत कार्यवाही की गई। मामले में जिला आबकारी अधिकारी ताराचंद धुर्वे ने जानकारी देते हुए बताया की फुनगा चौकी के सामने निवास करने वाला लालदास यादव अपने घर से अवैध तरीके से अंग्रेजी व देशी शराब बेचे जाने की शिकायत सीएम हेल्पलाई में की गई थी। सीएम हेल्पलाईन की शिकायत के आधार पर आबकारी अधिकारी ताराचंद धुर्वे ने प्रधान आरक्षक संजीव सिंह परस्ते एवं आरक्षक अरविंद कुमार द्विवेदी के साथ फुनगा पहुंच लालदास यादव के घर में दबिश देते हुए 60 पाव शराब जब्त कर आरोपी लालदास को गिरफ्तार करते हुए आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...