https://halchalanuppur.blogspot.com

शुक्रवार, 11 मई 2018

जैतहरी में स्वरोजगार शिविर संपन्न, 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन



अनूपपुर। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के द्वारा 10 मई गुरूवार, को जनपद पंचायत जैतहरी में एक दिवसीय स्वरोजगार शिविर का आयोजन किया गया। सम्मेलन में सभी विभागों के अधिकारियों द्वारा शिक्षित बेरोजगारों को स्वयं का उद्यम स्थापित करने हेतु हितग्राहियों को मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री कृषक उद्यमी योजना, आर्थिक कल्याण विकास, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, सावित्री बाई फुले स्वसहायता समूह योजना, आचार्य विद्यासागर गौसंवर्धन योजना आदि के बारे में जानकारी दी गई।  एक दिवसीय शिविर में अनूपपुर के 61, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के 10, अन्त्याव्यवसायी के 13, पिछडा एवं अल्पसंख्यक विभाग के 18, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जैतहरी के 46, विद्यार्थी एवं पशुपालन विभाग के 12 हितग्राहियों के पंजीयन किए गए। जिसमें अनूपपुर से जी.एस. धारणे प्रबंधक, दीपेन्द्री पयासी सहायक प्रबंधक, जैतहरी मुख्यर कार्यपालन अधिकारी,  अन्त्याव्यवसायी ए.के. उदनिया, भूपेश्वर पटेल क्षेत्राधिकारी पिछडा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, धर्मपाल इन्दुलकर प्रबंधक खादी ग्रामोद्योग बोर्ड, सी.पी. सिंह सहायक पशु चिकित्सा  क्षेत्राधिकारी आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...