https://halchalanuppur.blogspot.com

गुरुवार, 2 अगस्त 2018

शादी के झांसे में नाबालिक किशोरी से ज्यादती, ४ दिनों तक घर में रखा बंधक



किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किए मामले
अनूपपुर। जैतहरी थाना क्षेत्र में एक 13 वर्षीय किशोरी के साथ चार दिनों तक ज्यादती करने का मामला सामने आया है। जहां किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पाक्सो व एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर युवक की तलाश कर रही है। घटना 29 जुलाई की बताई जाती है। पुलिस के अनुसार किशोरी 29 जुलाई की सुबह नित्यक्रिया के लिए जा रही थी, जहां गांव के युवक रवि राठौर पिता गणेश राठौर ने उसे शादी करने का झंासा देते हुए बहला-फुसला कर पास के तालाब की झाडिय़ों के पास ले गया, जहां रात 12 बजे तक उसे छिपाकर रखा। फिर रात में ही गांव के एक सुने घर में ले जाकर किशोरी को बंधक बना लिया, जहां आरोपी ने चार दिनों तक उसके साथ ज्यादती की। किसी तरह किशोरी 1 अगस्त को घर से निकल भागने में सफल हुई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

13 घंटे बाद डूबे किशोर का शव सुबह नदी में परिजनों को उतराता मिला

आधी रात तक चले रेस्क्यू और सुबह शव मिलने बाद एसडीआरएफ टीम लौटी अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत केवई नदी ...