https://halchalanuppur.blogspot.com

सोमवार, 13 अगस्त 2018

सुगढ़ अनूपपुर अभियान अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा पुरुष्कृत



अनूपपुर। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ सलोनी सिडाना ने बताया कि जिला प्रशासन, अनूपपुर जिले को खुले में शौच मुक्त कर स्वस्थ सुंदर एवं सुगढ़ बनाने के लिए प्रतिबद्घ है। इस अभियान को सफल बनाने में शासन के समस्त विभागों समेत आमजनो का सहयोग अपेक्षित है। आपने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने हेतु लोगों एवं अधिकारियों के उत्साह वर्धन के लिए उत्कृष्ट कार्य को सम्मानित किया जाएगा। आपने बताया कि ओडीएफ पंचायत को १० हजार रुपए की राशि समेत सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक एवं उपयंत्री प्रत्येक को २ हजार रुपए एवं निगरानी समिति के सदस्यों को ५०० रुपए के नगद पुरुष्कार समेत प्रशस्ति पत्र दिए जाएँगे। पंचायत इस राशि को सार्वजनिक हित के कार्य में व्यय करने के लिए स्वतंत्र होगी। आपने यह भी बताया कि ऐसे शासकीय संस्थान जो कि व्यवस्थित एवं स्वच्छ हैं जैसे विद्यालय, आंगनबाडी, ग्राम पंचायत एवं स्वास्थ्य केंद्र आदि में से प्रत्येक विकासखंड में से स्वच्छ कार्यालयों प्रत्येक को २० हजार रुपए की नगद राशि दी जाएगी। सम्बंधित विभाग के अधिकारी अपने अधीनस्थ कार्यालयों को स्वच्छता के  लिए प्रेरित करें एवं अपने कार्यालयों की कुल संख्या में से २० प्रतिशत का नामांकन इस पुरुष्कार के लिए करेंगे। जिला स्तरीय समिति द्वारा उक्त कार्यालयों की समीक्षा कर स्वच्छ कार्यालयोंध्संस्थानो को पुरुष्.त किया जाएगा। आपने इस हेतु सभी संबंधितो को प्रयास करने के लिए कहा है एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...