https://halchalanuppur.blogspot.com

सोमवार, 13 अगस्त 2018

स्वतंत्रता दिवस समारोह सम्पूर्ण जिले में गरिमामय तरीके से मनाया जाएगा



जिला पंचायत अध्यक्ष होंगी मुख्य अतिथि
अनूपपुर। कलेक्टर अनुग्रह पी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे उत्साह एवं गरिमामय तरीके से आयोजित करने हेतु सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया है। आपने जिले में स्थित प्रमुख शासकीय कार्यालयों की इमारतों को १४ एवं १५ अगस्त की रात्रि में प्रकाशित रखने की व्यवस्था करने हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है। आपने बताया कि जिला जनपद पंचायत स्तर पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम प्रात: ९ बजे से प्रारम्भ होगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रूपमती सिंह के द्वारा ध्वजारोहण एवं मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन किया जाएगा। जनपद पंचायत मुख्यालय पर जनपद अध्यक्ष नगरपालिका मुख्यालय पर नगरपालिका अध्यक्ष एवं पंचायत मुख्यालयों में सरपंच के द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। आपने सभी सार्वजनिक स्थलों में ध्वजारोहण के निर्देश दिए हैं। विभाग प्रमुख कार्यालय प्रमुख प्रात: ८ बजे अपने कार्यालयों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों समेत ध्वजारोहण करेंगे।
पूर्वाभ्यास
स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम के गरिमामयी आयोजन हेतु शासकीय उत्.ष्ट विद्यालय के मैदान में पूर्वाभ्यास हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...