https://halchalanuppur.blogspot.com

मंगलवार, 28 अगस्त 2018

पुलिस पर लगे आरोप, जबरन घर में घुस निकाले 80 हजार



अनूपपुरअनुसूईयां बाई राठौर पिता रामप्रसाद राठौर निवासी वार्ड क्र.1 ने संयुक्त कलेक्ट्रेट पहुंच 28 अगस्त को पुलिस अधीक्षक के नाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैष्णव शर्मा को लिखित शिकायत करते हुए बताया कि कोतवाली पुलिस के 8 लोगो द्वारा मेरे घर में जबरन घुस कर अपशब्दो का प्रयोग करते हुए मेरे घर के कमरे का पूरा समान फैलाते हुए जबरन हम लोगो पर दवाब बना कर अलमारी की चॉबी लेकर उसमें रखे मेरे छोटे बेटे सोनू के 80 हजार रूपए जो की वे साप्ताहिक बाजार के दौरान कपडे का व्यवसाय से कमाएं थे जबरन निकाल ले गए। शिकायत में अनुसूईयां बाई राठौर ने बताया कि मेरे बड़े के अपराधिक गतिविधियो में शामिल होने पर मेरे परिवार के साथ उसका सभी संबंध खत्म हो चुका था, वहीं पुलिस पकडे गए आरोपियों से लूट के रूपयो के बारे में पूछताछ न कर जबरन मेरे घर में घुस अलमारी में रखे 80 हजार रूपए ले गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

13 घंटे बाद डूबे किशोर का शव सुबह नदी में परिजनों को उतराता मिला

आधी रात तक चले रेस्क्यू और सुबह शव मिलने बाद एसडीआरएफ टीम लौटी अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत केवई नदी ...