https://halchalanuppur.blogspot.com

सोमवार, 20 अगस्त 2018

कार्यालयों को स्वच्छता का मानक बनाने हेतु करें प्रयास - डॉ सिडाना



उत्कृष्ट कार्यालयों को किया जाएगा सम्मानित
अनूपपुर। मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ सलोनी सिडाना ने कहा कि जिला प्रशासन,जिले को खुले में शौच मुक्त कर स्वस्थ सुंदर एवं सुगढ बनाने के लिए प्रतिबद्घ है। शासकीय कार्यालयों की स्वच्छता इस अभियान को सफल बनाने में एक मानक का कार्य करेगी। इस हेतु अधिकारियों के उत्साह वर्धन के लिए उत्कृष्ट कार्य को सम्मानित किया जाएगा। ऐसे शासकीय संस्थान जो कि व्यवस्थित एवं स्वच्छ हैं जैसे विद्यालय, आंगनबाड़ी, ग्राम पंचायत एवं स्वास्थ्य केंद्र आदि में से प्रत्येक विकासखंड में से स्वच्छ कार्यालयों प्रत्येक को २० हजार रुपए की नगद राशि दी जाएगी। सम्बंधित विभाग के अधिकारी अपने अधीनस्थ कार्यालयों को स्वच्छता के  लिए प्रेरित करें एवं अपने कार्यालयों की कुल संख्या में से २० प्रतिशत का नामांकन इस पुरुष्कार के लिए करेंगे। जिला स्तरीय समिति द्वारा उक्त कार्यालयों की समीक्षा कर स्वच्छ कार्यालयों संस्थानो को पुरुष्कृत किया जाएगा। आपने इस हेतु सभी संबंधितो को प्रयास करने के लिए कहा है एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...