https://halchalanuppur.blogspot.com

रविवार, 12 अगस्त 2018

अवैध शराब बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार



अनूपपुर। चचाई थाना क्षेत्र के चचाई कस्बा में अवैध शराब के कारोबार में मुखबिर की सूचना पर १२ अगस्त को एसडीओपी अनूपपुर उमेश गर्ग के निर्देशन में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अम्बेडकर नगर निवासी ३६ वर्षीय दिलीप चुहटेल को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी काली मंदिर के पास शराब की अवैध बिक्री कर रहा था। जहां सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए २१ पाव देशी शराब कीमत ८४० रूपए सहित गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के मामला पंजीबद्ध किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

13 घंटे बाद डूबे किशोर का शव सुबह नदी में परिजनों को उतराता मिला

आधी रात तक चले रेस्क्यू और सुबह शव मिलने बाद एसडीआरएफ टीम लौटी अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत केवई नदी ...