https://halchalanuppur.blogspot.com

बुधवार, 8 अगस्त 2018

दलवीर सिंह विकास समिति द्वारा मॉडल स्कूल कोहका में किया गया पौधरोपण




राजेन्द्रग्राम। अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष नारेन्द्र मरावी  अपनी पत्नी एवं दलवीर सिंह विकास समिति की संरक्षक हिमाद्री सिंह के साथ मॉडल स्कूल कोहका में वृक्षारोपण का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं को दलवीर सिंह विकास समिति का उद्देश्य बताते हुए स्कूल की समस्याओं की जानकारी ली गई। जहां छात्र-छात्राओं ने स्कूल में मैदान के अंदर कीचड़ होने पर डस्ट डलवाने की मांग की गई। अनुसूचित जनजाति आयोग अध्यक्ष नारेन्द्र सिंह मरावी ने कहा कि दलवीर सिंह विकास समिति एक माध्यम है, जिसके माध्यम से गॉव-गॉव पुष्पराजगढ़ के 267 ग्रामों की आबादी में पहुंचकर विकास समिति के माध्यम से वृक्षारोपण पर्यावरण की सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, पीडित व्यक्तियों की सेवा, उपकार समिति का पहला उद्देश्य है। जिसके माध्यम से समाज एवं जागरूक लोग अपने क्षेत्र में उपकार एवं लोगों का सहयोग कर क्षेत्र को सही दिशा देने में सहभागी होकर समाज का सेवा कहलाने का हक प्राप्त कर सकते है। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार यदुवंश दुबे एवं वरिष्इ अधिवक्ता बालकृष्ण शुक्ला, कोदु सिंह, अर्जुन सिंह, चिटुं सिंह आदि कार्यकर्ताओं के साथ शासकीय उच्चतर माध्यमिक मॉडल विद्यालय कोहका के छात्र-छात्राओं के साथ ग्राम पंचायत कोहका के सरपंच जगत सिंह एवं पंचगण तथा पंचायत कर्मचारियों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण की सुरक्षा का मॉडल स्कूल में पौधा रोपण किया एवं छात्राओं के माध्यम से अपने-अपने घरों में कम से कम अपने पूर्वजों के नाम एक पौधा रोपण करने का संदेश दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...