https://halchalanuppur.blogspot.com

मंगलवार, 5 जून 2018

लोकतंत्र सेनानियों का ताम्रपत्र देकर किया गया सम्मानित

अनूपपुर। लोकतंत्र की रक्षा के लिए किए गए अनुकरणीय त्याण और बलिदान के लिए मध्यप्रदेश शासन द्वारा लोकतंत्र सेनानियों एवं उनके परिजनों को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में ताम्रपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक रामलाल रौतेल ने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों ने कठिन परिस्थितियों में संघर्ष कर लोकतंत्र के दीप को जलाए रखा है। लोकतंत्र की अलख जगाने के लिए समाज आपका आभारी है। श्री रौतेल ने लोकतंत्र सेनानियों से आग्रह किया कि आपके अनुभव और सुझाव निरंतर शासन और प्रषासन कों प्र्रदान करते रहें जिससे लोकतंत्र की जड़े मजबूत होंगी। इस अवसर पर कलेक्टर ने लोकतंत्र सेनानियों का स्वागत करते हुए कहा कि लोकतंत्र सेनानी लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में समाज को मार्गदर्शन दे। लोकतंत्र सेनानियों को नए पीढ़ी का प्रेरणास्त्रोत निरूपित किया।  इस अवसर पर लोकतंत्र सेनानी अग्रवाल अनूपपुर, चन्द्रशेखर चतुर्वेदी कोतमा, घनश्यामदास गुप्ता अनूपपुर, बेनी प्रसाद पटेल सकरा के को तथा स्व. चन्द्रभान सिंह अनूपपुर की धर्मपत्नी निर्मला सिंह को ताम्रपत्र देकर सम्मानित किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...