https://halchalanuppur.blogspot.com

शुक्रवार, 11 मई 2018

पुलिस बल व संसाधन कमी से जूझ रहा बिजुरी क्षेत्र



बिजुरी जिले के सीमावर्ती क्षेत्र थाना बिजुरी में पुलिस बल सहित संसाधनो की कमी से जूझ रहा है, जानकारी के अनुसार बिजुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत लगभग 65 ग्राम आते है जहां की आबादी लगभग 1 लाख के आसपास है। इसके साथ ही कोयलांचल क्षेत्र होने के कारण यहां विभिन्न प्रांत के लोग निवासरत है। इतना ही नही बिजुरी थाना क्षेत्र के गांव कोयलांचल नक्सली प्रभावित क्षेत्र है, जहां पर आम जनता की सेवा के लिए शासन से 1  नगर निरीक्षक सहित 2 उपनिरीक्षक, 6 सहायक उपनिरीक्षक, 9 प्रधान आरक्षक, 34 आरक्षक के  पद स्वीकृत हैं। लेकिन स्वीकृत पद के विरूद्ध यहां पर वर्तमान में नगर निरीक्षक सहित १ उपनिरीक्षक, ३ सहायक उप निरीक्षक जिनमें २ अवकाश पर, 7 प्रधान आरक्षक जिनमें 1 गैरहाजिर, १७ आरक्षक जिसमें 5 गैर हाजिर है। जिसके कारण बिजुरी पुलिस को अपराधिक मामले की विवेचना, न्यायलयीन कार्य सहित अन्य कार्य भी प्रभावित हो रहे है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...