https://halchalanuppur.blogspot.com

शुक्रवार, 11 मई 2018

कोयला की चोरी कर गार्ड ने पकडा ट्रक, प्रबंधन की किया ब्लैक लिस्टेड



अनूपपुर 10 मई की सुबह लगभग ५.३० बजे आमाडांड कॉलरी से रोड सेल के माध्यम से ट्रक क्रमांक एमपी 65 जीए 0092 मे 30 टन कोयला लोड कर कांटा घर मे तौल करवा कांटा पर्ची जारी कर दी गई, जिसके बाद ट्रक चालक द्वारा पुन: ट्रक को सायडिंग से बाहर न कर कोल सायडिंग में ले जाकर कोयला लोड करने लगा इस बीच प्रथम पाली की ड्यूटी में तैनात गार्ड पम्मी प्रजापति ने ट्रक चालक से कांटा हो जाने के बाद पूछताछ की गई। जिस पर उसने दो क्विटल कोयला कम होने की बात कही। जिसके बाद गार्ड ने तत्काल ही कांटा घर के बाबू से जानकारी ली गई, जिस पर कांटा बाबू ने ट्रक को 5.40 बजे कोयला लोड कर कांटा पर्ची ले जाने की बात कही गई तथा प्रबंधन को इसकी जानकारी दी गई। जिस पर कॉलरी प्रबंधन द्वारा पुन: ट्रक का वजन करवाया और उसमें 2 क्विटल 70 किलो कोयला ज्यादा पाते हुए ट्रक को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...