https://halchalanuppur.blogspot.com

शुक्रवार, 11 मई 2018

नल-जल नही हुआ शुरू, पानी के लिए ग्रामीण परेशान



टैंकरो के माध्यम से पानी खरीद बुझा रहे प्यास
कोतमा। जनपद पंचायत कोतमा अंतर्गत ग्राम पंचायत बुढ़ानपुर के ग्रामीण सहित जानवर भीषण गर्मी में पेयजल की समस्या से जूझ रहे है। वहीं ३ हजार २०० आबादी वाले इस ग्राम में पेयजल उपलब्ध कराने किसी तरह की व्यवस्था नही की गई है। गांव में २ दर्जन से अधिक हैण्डपंप सहित २१ तालाब है जो पूरी तरह से सूख चुके है। वहीं भीषण गर्मी में पेयजल संकट से निपटने के लिए प्रशासन भले ही हरसंभव प्रयास  कर रही है, लेकिन मैदानी हकीकत इसके विपरीत है। बुढ़ानपुर गांव मे नलजल योजना अब तक प्रारंभ नही हुई। वही गांव मे लगे 2 दर्जन हैंडपंपो मे से 7 हैण्डपंप पानी की जगह हवा उगल रहे है। वहीं कुछ ग्रामीण प्राईवेट पानी टैंकरो के माध्यम से पानी खरीद अपनी प्यास बुझाने मजबूर है।  वहीं जो हैण्डपंप चालू है उनमें भी ग्रामीणो को घंटो मशक्कत करने के बाद पानी उपलब्ध हो पाता है। गांव के कृष्ण कुमार सोनी, संतोष, दीपक, वीरेन्द्र ने बताया कि पिछले 10 वर्षो से गांव में पेयजल की समस्या बनी हुई है। वहीं 6 माह पूर्व गांव में नलजल योजना स्वीकृत तो हुई जिसके बाद विभाग द्वारा 5 से 6 बोर भी करवाए गए लेकिन जल स्तर नीचे होने के कारण बोर फेल हो गया और नलजल योजना संचालित नही हो सकी। वहीं ग्राम पंचायत में ग्रामीणो को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पानी टैंकर की व्यवस्था है लेकिन उनकी हालत जर्जर हो चली है। वहीं ग्रामीणो को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जहां प्रशासन अनेको बैठक कर रहा है, लेकिन हकीकत में यह बैठक सिर्फ कागजी कोरम पूरा करने के लिए बना हुआ दिखा रहा है।
इनका कहना है
ग्राम पंचायत बुढानपुर मे नलजल योजना के लिए बोर करवाया गया था, जो की फेल हो गया है।
एसपी द्विवेदी, उपयंत्री पीएचई विभाग


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...