https://halchalanuppur.blogspot.com

शुक्रवार, 11 मई 2018

जुआ फड में पुलिस का छापा, 34 हजार 500 नगद जप्त



कोतमा कोतमा थाना क्षेत्र में जुआं खेल जाने की लगातार शिकायत के बाद 11 मई को मुखबिर से इस्लामागंज स्थित एक मकान में जुआ खेले जाने की सूचना मिली, जहां सूचना मिलते ही ही थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ मकान मे दबिश देते हुए 5 जुआडियो को जुआं खेलते रंगे हाथ गिरफ्तार करते उनके पास ताश की गड्डी सहित 34 हजार 500 रूपए नगद जप्त कर सभी आरोपियो के खिलाफ धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। वहीं जुआं खेलते पकडे गए आरोपियो में प्रदीप पिता राधेश्याम गुप्ता निवासी वार्ड क्रमांक 6 पुरानी बस्ती, बाबू लाल पिता जगदीश प्रजापति निवासी वार्ड क्रमांक 8, संतोष पिता शिवमंगल प्रसाद निवासी वार्ड क्रमांक 9, राजेन्द्र सिंह पिता स्व. लल्लू सिंह निवासी पतेराटोला को गिरफ्तार किया गया। वहीं इस कार्यवाही में थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक संजय खल्को, सहायक उपनिरीक्षक एस.पी. तिवारी, प्रधान आरक्षक कमलेश सिंह, आरक्षक मोहित राणा शामिल रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...