https://halchalanuppur.blogspot.com

शनिवार, 24 अप्रैल 2021

वैक्सीन दिलवाना मेरी, अधिक से अधिक लोगों को लगवाना आपका की जिम्मेदारी -संभागायुक्त


सेवा के लिए प्रशासनिक अमला एवं स्वास्थ्य अमला टीम भावना से करे कारने की दी नसीहत

अनूपपुर। वैक्सीन दिलवाना मेरी जिम्मेदारी है, लेकिन अधिक से अधिक लोगों को टीकाकरण कराना आपका काम है। आम लोगों को कोरोना से बचाने के लिए जिले में टीकाकरण बढ़ाने के निर्देश शहडोल संभागायुक्त राजीव शर्मा ने जिला चिकित्सालय में कोरोना से निपटने के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा बैठक में दिए।

संभागायुक्त ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीकाकरण लगाना सुनिश्चित किया जाए। अनूपपुर जिले में जितने लोगों को वैक्सीन लगाई जानी है, उसका आंकलन कर डिमांड की जाए, ताकि वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने आश्वस्त किया कि वैक्सीन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। कोरोना से निपटने के लिए सारा प्रशासनिक अमला एवं स्वास्थ्य अमला मिलजुल कर टीम भावना से काम करे, ताकि पीडि़त व्यक्तियों को तत्परता से राहत सुलभ हो सके। आपस में तालमेल रखते हुए आम लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। मैदानी अमला अधिक सजग रहकर अपने कत्र्तव्यों का निर्वहन करे। शहरों से आने वाले श्रमिकों को पहले गांव के बाहर रोकें, दूसरे शहरों से आ रहे प्रवासी मजदूरों को पहले गांव के बाहर रोककर आइसोलेशन में रखा जाए। उनके ठहरने की उचित व्यवस्था के साथ स्वास्थ्य की जांच की जाए। उसके कुछ दिन बाद ही उन्हें गांव के अन्दर प्रवेश दिया जाए। इससे संक्रमण के फैलाव से बचा जा सकेगा।

संभागायुक्त ने पश्चिम बंगाल एवं हरिद्वार में हुए कुंभ से लौटने वाले लोगों पर सतत नजर रखने के निर्देश दिए और कहा कि इन्हें गांव के बाहर रोककर आइसोलेशन में रखा जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि ये लोग सीधे गांव में जाकर ग्रामवासियों से ना मिल जाएं। अन्यथा संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ जाएगा। सावधानी बरतने से संक्रमण के फैलाव से बचा जा सकेगा।

कलेक्टर चन्द्रमोहन ठाकुर ने कहा कि बाहर से आने वाले लोगों की जानकारी संकलित करने के लिए पंचायत सचिव के पास एक रजिस्टर संधारित किया जा रहा है। बाहर से आने वाले लोगों को आइसोलेशन में रखने के लिए पंचायत भवन की व्यवस्था की गई है। चिकित्सालय में भर्ती जिन मरीजों के लिए जितनी ऑक्सीजन की आवश्यकता पड़ रही है, उन्हें उतनी ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि नमूने लेने के लिए घर-घर जाकर सर्वे का कार्य शुरु कर दिया गया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...