https://halchalanuppur.blogspot.com

गुरुवार, 15 अप्रैल 2021

संक्रमित परिवार का सदस्य कर रहा था व्याापार, पुलिस ने 5 दुकानों को किया सील


अनूपपुर
। जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण से जहां प्रशासन चिंता में हैं वहीं दूसरी ओर लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहें। एक दुकानदार के पांच परिजन संक्रमित होने बाद भी व्यापार कर था। गुरूवार को चचाई थाना अंतर्गत अमलाई में एक परिवार से 5 लोग कोरोना संक्रमित हैं, इसके बाद भी एक सदस्य ने अमलाई स्थित दुर्गा मंदिर के पास दुकान खोलकर व्यापार कर रहा था, इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने 5 दुकानों को सील कर दिया।

चचाई थाना प्रभारी बी एन प्रजापति ने बताया कि सूचना पर अमलाई दुर्गा मंदिर के पास पहुंच कर जानकारी ली तो पता चला कि दुकानदार के परिजन कोरोना संक्रमित हैं और एक सदस्य ने दुकान में ग्रहको से लेनदेन कर रहा हैं इससे लोगों को संक्रमित होने का खतरा होने की आशंका पर 5 दुकानों को सील करने की कार्यवाही की गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...