https://halchalanuppur.blogspot.com

सोमवार, 19 अप्रैल 2021

बिना मास्क सडक़ में घूमने पर कटे 118 के चालान,कोतवाली पुलिस एवं जिला यातायात की कार्यवाई


अनूपपुर
। शहर में बिना मास्क व अनावाश्यक सडक़ों पर निकलने वाले लोगों के खिलाफ सोमवार को कोतवाली पुलिस एवं जिला यातायात अलग-अलग स्थानों में 118 पर चालानी कार्रवाई करते हुए 14300 रूपए का चालान काटा गया। इस दौरान लोगों को चेतावनी देते हुए कोरोना संक्रमण से अपने और परिवार के बचाव में मास्क पहनने की अपील की। थाना प्रभारी खेम सिंह पेंद्रो ने बताया कि सोमवार को इंदिरा और सामतपुर तिराहा पर चेकिंग प्वाईंट लगाए गए थे। जहां लोगों के खिलाफ 40 चालानी कार्रवाई करते हुए 4000 रूपए का चालान काटा गया।

यातायात ने काटें 78 चालान

बिना मास्क घरों से बाहर निकलने वाले व्यक्तियों के खिलाफ जिला यातायात पुलिस अमला ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए 78 लोगो पर चालानी कार्यवाई करतें हुए राशि वसूल की है। इस दौरान यातायात अमला ने 10 मोटर व्हीकल एक्ट एवं 68 पर मास्क न पहननें पर वाहन चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई कर 10300 रुपएं का समन शुल्क वसूल किया।

जिला यातायात प्रभारी वीरेन्द्र कुवरे ने बताया कि सामतपुर तिराहा, रेलवे अंडरब्रिज, अमरकंटक तिराहा, तिपान व सोन नदी के पास प्वाईंट लगाते हुए चालानी कार्रवाई की। जिसमें बिना मास्क के खिलाफ 78 कार्रवाई तथा 10 एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 10300 रूपए राजस्व वसूला गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...