https://halchalanuppur.blogspot.com

सोमवार, 26 अप्रैल 2021

युवक का शव मिला कुएं में,5 दिन से था लापता

 

युवक का शव मिला कुएं में,5 दिन से था लापता

 अनूपपुर अमरकंटक थाना अन्तर्गत के ग्राम पोड़ी के पुराने कुए में सोमवार को लापता 19 वर्षीय दुर्गेश पिता मोहन लाल विश्वकर्मा तैरता हुआ शव मिला ग्रमीणों ने सूचना दी पुलिस को दी। जहां से शव निकाल कर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।

जानकारी अनुसार दुर्गेश पिता मोहन लाल विश्वकर्मा ग्राम गाडासराई जिला डिंडोरी का निवासी अपने जीजा धर्मेंद्र के ग्राम पौड़ी में रहकर मजदूरी का काम कर रहा था। बिते 21 अप्रैल को ग्राम पोड़ी में शादी में शामिल होने गया वहां किसी बात को लेकर अमर सिंह के लडक़े एवं अन्य कई लडक़ों के साथ बातचीत एवं मारपीट हुई, इसके बाद दुर्गेश का पता नहीं चला कई दिनों से उसके परिजन ढूंढा 23 अप्रैल को थाना अमरकंटक में मारपीट एवं गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कराई। बदबू आने पर ग्रमीणों ने पुरानी कुएं में देखा जहां शव पानी में तैर रहा था इसकी सूचना पुलिस दी गई मौके में पुलिस पहुंचकर शव को कुएं से निकाला और पहचान दुर्गेश विश्वकर्मा के रूप की गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच प्रारभ्भ कर दी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...