https://halchalanuppur.blogspot.com

शुक्रवार, 16 अप्रैल 2021

अनूपपुर 117 नये कोरोना संक्रमितों की पुष्टि, 3 मृत्यु


अनूपपुर
। एक दिन पूर्व शतक पार करते के शुक्रवार को 117 संक्रमितो पुष्टि हुई है। वहीं तीन की मृत्यु हुई हैं। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरूवार प्राप्त 533 रिपोर्ट में 117 नये व्यक्तियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट प्राप्त होते ही स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों अनुसार संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर भेजने व होम आइसोलेशन हेतु निर्देशित करने, सम्बंधित कंटेनमेंट क्षेत्रों में स्क्रीनिंग एवं संक्रमितों के सम्पर्क में लेने की कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि अब तक प्राप्त कोरोना जाँच रिपोर्ट में जिले में 3051 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 57 स्वस्थ होकर रवाना हुए। वर्तमान में सक्रिय 446 है। अब तक 2582 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं तथा 23 की मृत्यु हो चुकी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एयर कंप्रेसर टैंक फटने से 21 वर्षीय युवक की मौत, वर्कशॉप में काम करते समय हुआ हादसा

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा के पकरिहा मुख्य मार्ग श्रमिक नगर बस स्टैंड स्थित पर संचालित एक बाइक वर्कशॉप में बुधवार दोपहर ए...