https://halchalanuppur.blogspot.com

बुधवार, 14 अप्रैल 2021

अनूपपुर में कोराना विस्फोट एक दिन में 100 नये संक्रमितों की पुष्टि


अनूपपुर। बुधवार को अनूपपुर जिले में कोराना का भारी विस्फोट हुआ हैं। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को प्राप्त 495 रिपोर्ट में 100 नये व्यक्तियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट प्राप्त होते ही स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों अनुसार संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर भेजने व होम आइसोलेशन हेतु निर्देशित करने,
सम्बंधित कंटेनमेंट क्षेत्रों में स्क्रीनिंग एवं संक्रमितों के सम्पर्क में लेने की कार्यवाही की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि अब तक प्राप्त कोरोना जाँच रिपोर्ट में जिले में 2811 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 43 स्वस्थ होकर रवाना हुए। वर्तमान में सक्रिय 348 है। अब तक 2446 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं तथा 21 की मृत्यु हो चुकी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...